NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

इजरायल के हवाई हमले में हूती प्रधानमंत्री समेत कई कैबिनेट मंत्रियों की मौत हूती

izrayl

इज़रायल ने यमन में हूती विद्रोहियों पर एक भीषण हवाई हमला किया, जिसमें हूथी सरकार के प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और कई अन्य कैबिनेट मंत्रियों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला 'ऑपरेशन लकी ड्रॉप' के तहत 28 अगस्त को किया गया, जब हूती कैबिनेट सरकार की समीक्षा बैठक कर रही थी।

यह हमला हूती विद्रोहियों द्वारा इज़रायल पर मिसाइल और ड्रोन दागने के जवाब में किया गया था। हमले में हूती विद्रोहियों के सैन्य ठिकाने और राष्ट्रपति भवन को निशाना बनाया गया। इस हमले के बाद, हूथी प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी की जगह मुहम्मद अहमद मुफ्ताह को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि हूती

संगठन की स्थापना 1990 के दशक में हुसैन बदरुद्दीन अल-हूथी ने की थी। यह संगठन ईरान समर्थित है और फ़िलिस्तीन व हमास का भी समर्थन करता है।

Scroll to Top