NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

मनाली में कुदरत का कहर: सोलंग गांव के 15 घर खतरे में, चारों ओर से भूस्खलन से घिरा इलाका

Manali-Landslide

मनाली। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश अब पहाड़ों के लिए आफत बनती जा रही है। मनाली क्षेत्र में भूस्खलन और व्यास नदी के उफान ने हालात बिगाड़ दिए हैं। मनाली-लेह सड़क कई स्थानों पर प्रभावित हुई है, जबकि अब स्थानीय गांव भी खतरे की जद में आ गए हैं।

सबसे ज्यादा संकट मनाली के सोलंग गांव पर मंडरा रहा है, जहां चारों ओर से भूस्खलन हो रहा है। गांव के करीब 15 मकानों पर खतरा मंडरा रहा है और कई परिवारों को अपने घर खाली करने पड़े हैं। लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण गांव उजड़ने की स्थिति में पहुंच गया है।

स्थानीय निवासी देवी चंद ने बताया कि उनका घर भी भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसके चलते उन्हें अपना सामान निकालकर रिश्तेदारों के घर शरण लेनी पड़ी। उन्होंने कहा कि यही हाल गांव के कई परिवारों का है, जो इस समय बड़ी मुश्किल में हैं।

इस बीच, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और प्रशासन से राहत एवं बचाव कार्य तेज करने की मांग की।

गांववासी लगातार हो रहे भूस्खलन से दहशत में हैं और प्रशासन से जल्द समाधान की गुहार लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: यहाँ क्लिक करें अगले संबंधित लेख के लिए

Scroll to Top