NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

किन्नौर के लिप्पा नाले में बाढ़ का कहर, मलबे से पटा पुल और रास्ता बंद

किन्नौर/01/09/2025

lippa nala

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार को जिला किन्नौर के लिप्पा नाले में अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ के साथ आए भारी मलबे ने गांव को जोड़ने वाले मुख्य पुल और पैदल मार्ग को पूरी तरह से भर दिया। इस कारण स्थानीय लोग और स्कूल जाने वाले अध्यापक बेहद मुश्किल हालात में हैं और उन्हें मजबूरी में इसी मलबे से होकर गुजरना पड़ रहा है।

मलबे के बीच से गुजरते समय फंसने और हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश से स्थिति और भी गंभीर हो रही है। फिलहाल, स्थानीय पंचायत मौके पर मौजूद है और पुल व सड़क से मलबा हटाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।

गौरतलब है कि बारिश और भूस्खलन के चलते हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो चुका है और लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Scroll to Top