NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

सुक्खू सरकार का अर्ध पिंडदान करेगी देवभूमि संघर्ष समिति

संजौली मस्जिद संघर्ष की पहली बरसी 11 सितंबर को

शिमला/05/06/2025

mashjid

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला के संजौली की अवैध मस्जिद के खिलाफ हुए आंदोलन की 11 सितंबर को पहली बरसी है। देवभूमि संघर्ष समिति इस दिन को काले दिवस के रूप में मनाएंगी। संघर्ष समिति ने ऐलान किया है कि इस दिन अवैध मस्जिद के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन और लाठियां बरसाई थी ऐसे में वो इस दिन को न भूले है और न ही भूलेंगे।

देवभूमि संघर्ष समिति के सह संयोजक विजय शर्मा ने कहा कि यह सरकार उसी दिन उनके लिए मर गई थी जब उन्होंने निहत्थे हिंदुओं पर वाटर कैनन और लाठियां बरसाई थी। उन्होंने कहा कि सनातन के अनुसार, यह पितृ पक्ष चल रहा है इसलिए समिति ने फैसला किया है कि उस दिन वर्तमान सरकार का अर्ध पिंडदान किया जाएगा। ताकि इस सरकार को कभी मोक्ष प्राप्त न हो।

Scroll to Top