NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

हिमाचल में कमजोर पड़ेगा मानसून ,कल से थमेगा बारिश का कहर

moonsoon

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश ने एक बार फिर जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है और अगले 24 घंटों तक कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद 10 सितंबर से मानसून कमजोर पड़ने की उम्मीद है।

भारी बारिश और भूस्खलन के चलते प्रदेशभर में 824 सड़कें पूरी तरह बंद हो गई हैं। इनमें शिमला, कुल्लू, चंबा, मंडी, सिरमौर और किन्नौर सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं। वहीं, दो नेशनल हाईवे— एनएच-305 और एनएच-3 पर यातायात ठप हो गया है।

सड़कें बंद होने से सेब सीजन पर बड़ा असर पड़ा है। ट्रांसपोर्ट बाधित होने से सेब की खेप मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही है। साथ ही रोजमर्रा की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। कई ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन और लोक निर्माण विभाग सड़क बहाली में लगातार जुटे हुए हैं। सेना और बीआरओ की टीमें भी प्रभावित इलाकों में मदद कर रही हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Scroll to Top