NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

रामपुर में बारिश से तबाही: जराशी-कड़ेली गांव के 12 घर जमींदोज, लोग बेघर

home

रामपुर। हिमाचल प्रदेश में मानसून का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। रामपुर उपमंडल के जराशी और कड़ेली गांव में लगातार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। यहां 12 मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कई मकानों में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं। मजबूरी में प्रभावित परिवारों को अपने घर छोड़कर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां शरण लेनी पड़ी है।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश से ज़मीन धंस रही है, जिससे पुराने मकान चपेट में आ रहे हैं। कई मकानों की छतें और दीवारें झुक चुकी हैं, वहीं कई घरों की नींव कमजोर हो गई है। ऐसे हालात में लोग अपने घरों में लौटने से डर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत सामग्री दी जाए और सुरक्षित ठिकानों पर शिफ्ट किया जाए। साथ ही मकानों की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक मदद की मांग की गई है।

बारिश से न केवल मकानों, बल्कि खेतों और रास्तों को भी नुकसान पहुंचा है। भूस्खलन के कारण कई लिंक रोड बंद हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

गौरतलब है कि इस बार मानसून ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में तबाही मचाई है। अब रामपुर के जराशी और कड़ेली गांव भी इसकी चपेट में आ गए हैं, जहां दर्जनों परिवार बेघर होकर राहत की आस लगाए बैठे हैं।

Scroll to Top