NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

चीन का ट्रंप को करारा जवाब : “न युद्ध की साजिश रचते हैं, न ही शामिल होते हैं”

trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कड़े रुख के बाद रूस-चीन-अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ गया है। ट्रंप ने नाटो देशों और जी-7 देशों (कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और यूके) से अपील की कि वे रूस से तेल खरीदना बंद करें और भारत व चीन पर 100% तक टैरिफ लगाकर दबाव बनाएं।

ट्रंप ने अपने पत्र में लिखा— “मैं रूस पर बड़े प्रतिबंध लगाने को तैयार हूं, बशर्ते सभी नाटो राष्ट्र सहमत हों और रूस से तेल खरीदना बंद कर दें।” ट्रंप ने यह भी कहा कि नाटो देशों द्वारा रूसी तेल की खरीद चौंकाने वाली है और इससे रूस के साथ वार्ता और डील करने की शक्ति कमजोर पड़ती है।

अमेरिका ने यूरोपियन यूनियन से भी रूसी तेल पर टैरिफ लगाने का आग्रह किया, ताकि पुतिन पर यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए दबाव बनाया जा सके। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा— “केवल एकजुट प्रयासों से ही हम रूसी अर्थव्यवस्था पर पर्याप्त दबाव डाल सकेंगे और इस युद्ध को खत्म कर सकेंगे।”

हालांकि चीन ने वॉशिंगटन को करारा जवाब दिया। स्लोवेनिया की राजकीय यात्रा के दौरान चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा— “बीजिंग न तो युद्धों की साजिश रचता है और न ही उनमें हिस्सा लेता है। युद्ध समस्याओं का समाधान नहीं हैं,
बल्कि आर्थिक प्रतिबंध केवल जटिलताएं बढ़ाते हैं।

गौरतलब है कि अमेरिका भारत पर पहले ही रूसी तेल खरीद को लेकर टैरिफ लगा चुका है, लेकिन अभी तक चीन पर कोई टैरिफ नहीं लगाया गया है।

Scroll to Top