NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

मां-बेटी एक ही शख्स से प्रेग्नेंट, अमेरिका से सामने आया चौंकाने वाला मामला

mahila

अमेरिका से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यहां एक मां और उसकी बेटी दोनों ही एक ही शख्स से प्रेग्नेंट हो गईं और उनके बच्चों का जन्म सिर्फ एक हफ्ते के अंतराल पर होने वाला है। इस खबर ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं और इस पर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

यह मामला अमेरिका की रहने वाली 44 वर्षीय डैनी स्विंग्स और उनकी बेटी 22 वर्षीय जेड टीन से जुड़ा है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी। वीडियो में दोनों ने बताया कि वे एक ही शख्स निकोलस यार्डी से गर्भवती हैं।

दरअसल, जेड टीन के जन्म के बाद डैनी और उनके पार्टनर का तलाक हो गया था। इसके बाद डैनी की मुलाकात निकोलस यार्डी से हुई और दोनों रिलेशनशिप में आ गए। कुछ समय बाद डैनी ने निकोलस के साथ रहने का फैसला किया और अपनी बेटी जेड को भी साथ ले आईं। यहीं से कहानी ने नया मोड़ लिया। जेड और निकोलस की उम्र में ज्यादा फर्क नहीं था। धीरे-धीरे दोनों करीब आने लगे और रिश्ता दोस्ती से प्यार में बदल गया। इस बीच जेड भी निकोलस से प्रेग्नेंट हो गई।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जब डैनी निकोलस के बच्चे की मां बनने वाली थीं, उसी दौरान उनकी बेटी जेड भी गर्भवती हो गई। यानी मां-बेटी दोनों ही एक ही समय पर प्रेग्नेंट थीं और अब उनके बच्चों का जन्म सिर्फ एक हफ्ते के अंतर पर होगा।

जेड टीन ने इंस्टाग्राम अकाउंट @xojadeteen पर यह वीडियो शेयर किया है। इसमें लिखा है – “मैं और मेरी मां एक ही शख्स से प्रेग्नेंट हैं और हमारे बच्चों का जन्म सिर्फ एक हफ्ते के अंतर पर होगा।” वीडियो में डैनी कहती हैं, “आज मैं 34 हफ्ते की प्रेग्नेंट हूं और मेरे पास सिर्फ एक महीना बचा है।”

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। अब तक इसे 75 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। कुछ ने इसे समाज के लिए खतरा बताया तो कुछ ने इसे आधुनिक जमाने के रिश्तों का उदाहरण करार दिया। हालांकि, ज्यादातर लोगों ने इस रिश्ते को गलत ठहराया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डैनी, जेड और निकोलस अब भी साथ रहते हैं और कई बार यह दावा भी किया गया कि ये तीनों एक ही बिस्तर पर सोते हैं। हालांकि, यह वीडियो करीब दो महीने पुराना है और अब तक इन दोनों बच्चों के जन्म को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या यह सचमुच हकीकत है या फिर सिर्फ वायरल होने के लिए बनाई गई कहानी।

Scroll to Top