NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

शिमला में 13 अक्टूबर को स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण

शिमला/17/09/2025

virbhdar

शिमला। वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने घोषणा की है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, जननायक स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण अब 13 अक्टूबर, 2025 (सोमवार) को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में किया जाएगा। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम पहले उनके जन्मदिवस 23 जून, 2025 को प्रस्तावित था, लेकिन हिमाचल प्रदेश में आई भीषण वर्षा और प्राकृतिक आपदा के कारण राज्य में हुई जान-माल की भारी क्षति के चलते इसे स्थगित करना पड़ा।

वीरभद्र सिंह फाउंडेशन ने इस दौरान राहत कार्यों में योगदान करते हुए ₹11 लाख की राशि मंडी उपायुक्त को उन बच्चों की शिक्षा के लिए अर्पित की, जिन्होंने इस आपदा में अपने माता-पिता को खो दिया। फाउंडेशन ने प्रदेशवासियों, श्रद्धालुजनों और मीडिया को इस ऐतिहासिक समारोह का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित किया।

इस पावन अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होंगे: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (सांसद, लोकसभा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश प्रभारी श्रीमती रजनी पाटिल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा सिंह कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी (स्वास्थ्य अनुमत होने पर)। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि यह समारोह स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी की परंपरा और उनके योगदान का सम्मान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Scroll to Top