आईटीआई बणी की छात्रा ने कंप्यूटर शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, FIR दर्ज
हमीरपुर/17/09/2025
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। आईटीआई बणी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही एक छात्रा ने अपने कंप्यूटर शिक्षक पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों का गंभीर आरोप लगाया है।
छात्रा का कहना है कि प्रशिक्षण के दौरान आरोपी अध्यापक ने कई बार उसके साथ गलत हरकतें कीं। परेशान होकर छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने तुरंत बड़सर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस छात्रा के बयान और सबूतों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।
यह घटना स्थानीय लोगों में आक्रोश का कारण बनी हुई है और लोग आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।