एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी में फार्मासिस्ट डे पर रक्तदान शिविर, 44 यूनिट रक्त एकत्र – 5 ने ली अंगदान की शपथ
फार्मासिस्ट डे के अवसर पर एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी ने सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया। छात्रों, फैकल्टी और स्टाफ के उत्साहपूर्ण सहयोग से इस शिविर में 44 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
सिर्फ रक्तदान ही नहीं, इस मौके पर 5 प्रतिभागियों ने अंगदान की शपथ भी ली, जिससे भविष्य में कई जीवन बचाए जा सकेंगे।
शिविर का संचालन आईजीएमसी शिमला की डॉ. पायल की चिकित्सकीय निगरानी में हुआ, जबकि अंगदान जागरूकता सत्र का नेतृत्व श्रीमती रमेश्वरी ठाकुर ने किया। उन्होंने अंगदान को एक महान और जीवन रक्षक कदम बताते हुए प्रतिभागियों को इसके लिए प्रेरित किया।
फार्मेसी स्कूल के प्रमुख श्री ललित रावत ने सभी रक्तदाताओं और चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में सामाजिक दायित्व और सेवा की भावना को बढ़ावा देते हैं।
यह आयोजन फार्मासिस्ट्स और स्वास्थ्य पेशेवरों की भूमिका को समर्पित एक सार्थक पहल साबित हुआ, जिसने चिकित्सा जगत में उनके बहुमूल्य योगदान को सम्मान दिया।