NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

बागपत कांड: बेटी बनी IAS, लेकिन पिता के शर्मनाक कारनामे से परिवार की इज्जत पर दाग

मोहल्लेवालों ने रंगे हाथ पकड़ा, वीडियो हुआ वायरल

बागपत/25/10/2025

bagwat

समाज को शर्मसार करने वाली एक घटना ने पूरे बागपत शहर को हिला दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे में अधेड़ उम्र के व्यक्ति को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि यह वही व्यक्ति है जिसकी बेटी राजस्थान कैडर में बतौर IAS अधिकारी कार्यरत है। पिता की इस हरकत से न सिर्फ परिवार की साख पर बट्टा लगा, बल्कि इलाके में भी हड़कंप मच गया।

घटना उस समय हुई जब आसपास के लोगों को एक बंद मकान में कुछ संदिग्ध हरकतें महसूस हुईं। शक होने पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाने लगे। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर लोगों ने जोरदार धक्का देकर दरवाजा खोल दिया। जैसे ही दरवाजा खुला, लोगों के होश उड़ गए — अधेड़ व्यक्ति एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में था।

इसके बाद इलाके में जबरदस्त हंगामा मच गया। भीड़ ने आरोपी व्यक्ति को खरी-खोटी सुनाई और उसकी करतूत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और लोग इस शर्मनाक कृत्य की निंदा करने लगे।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, आरोपी व्यक्ति आए दिन अपने मकान में अलग-अलग महिलाओं को लेकर आता था, जिससे पूरे मोहल्ले का माहौल खराब हो गया था। पड़ोसियों का कहना है कि वे कई दिनों से इसकी शिकायत करने की सोच रहे थे, लेकिन शनिवार को जब उन्होंने महिला को मकान में जाते देखा तो उन्होंने विरोध करने का फैसला लिया।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला और अधेड़ व्यक्ति दोनों ने हाथ जोड़कर भीड़ से माफी मांगी। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा ऐसी हरकत दोहराई गई तो मामला पुलिस तक पहुंचाया जाएगा। फिलहाल, स्थानीय लोगों ने महिला के उस मकान में आने-जाने पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्णय लिया है।

लोगों का कहना है कि इस व्यक्ति की हरकतों से समाज की मर्यादा और परिवार की प्रतिष्ठा दोनों को ठेस पहुंची है। खासकर इस बात को लेकर गुस्सा और बढ़ गया कि आरोपी की बेटी एक प्रतिष्ठित IAS अधिकारी है, जबकि पिता समाज में इस तरह की गिरी हुई हरकतों में लिप्त पाया गया।

स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। फिलहाल जांच की जा रही है कि घटना कब और कहां की है और क्या इसमें कोई आपराधिक मामला बनता है।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि समाज में बढ़ती नैतिक गिरावट किस दिशा में जा रही है — जब एक IAS अधिकारी का पिता ही ऐसी हरकत करते हुए पकड़ा जाए, तो आम जनता में विश्वास कैसे कायम रहेगा?

Scroll to Top