बेटे की सगाई से पहले ही मां समधी संग फरार — रिश्तों ने लिया चौंकाने वाला मोड़
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक ऐसा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया। यहां एक 45 वर्षीय महिला अपने बेटे के लिए रिश्ता तलाश रही थी, और बातचीत एक परिवार से तय भी हो गई थी। दोनों परिवारों के बीच सगाई की रस्म तक की तैयारी चल रही थी। लेकिन इसी दौरान कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसे सुनकर लोग दंग रह गए।
दरअसल, जिस लड़की से महिला अपने बेटे की सगाई करवाने वाली थी, उसी लड़की के पिता के साथ उसका प्रेम संबंध बन गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातों के दौरान नज़दीकियां बढ़ीं और मामला प्यार तक पहुंच गया। इसके बाद महिला अचानक घर छोड़कर उसी व्यक्ति के साथ चली गई।
जब महिला कई दिनों तक घर नहीं लौटी, तो परिवार ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने तलाश शुरू की और कुछ दिनों में महिला को ढूंढ निकाला। पुलिस पूछताछ में महिला ने साफ-साफ कहा कि वह अपनी मर्जी से उस व्यक्ति के साथ रह रही है, और दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं
मामला सामने आने के बाद बेटी और बेटे की होने वाली सगाई तो खत्म हो ही गई, साथ ही दोनों परिवार भी सकते में आ गए। चूंकि दोनों वयस्क हैं और मामला आपसी सहमति का है, इसलिए पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि समझाइश देकर महिला को परिजनों के हवाले कर दिया।
यह पूरा घटनाक्रम इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग कह रहे हैं कि इश्क उम्र, रिश्ते या सामाजिक नियम नहीं देखता, लेकिन इस घटना ने रिश्तों की पारंपरिक परिभाषा को पूरी तरह उलटकर रख दिया।