NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

बिलासपुर 6 नवम्बर को इन क्षेत्रों में दिनभर नहीं रहेगी बिजली, जानिए पूरा शेड्यूल

bilaspur
बिलासपुर। विद्युत उपमंडल कंदरौर के सभी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना जारी की गई है। 6 नवम्बर को 33/11 के.वी. कंदरौर सब-स्टेशन में औहर सेपड़ा स्कीम के तहत रखरखाव कार्य किया जाएगा।

इस दौरान कंदरौर, तलियाना, चंदपुर, भगेड़ और हरलोग क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विभाग की ओर से बताया गया है कि यह कार्य मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। एस.डी.ओ. सुरेन्द्र पटियाल ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और कहा है कि रखरखाव पूरा होते ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: यहाँ क्लिक करें अगले संबंधित लेख के लिए

Scroll to Top