NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

बिलासपुर में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने 68 विधायकों का रावण रूपी पुतला दहन, भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

बिलासपुर/02/10/2025

दशहरा और महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी (आरडीपी) ने प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार और जनता की अनदेखी के खिलाफ अनोखा आंदोलन किया। मण्ड़ी भराडी चौक फोरलेन में 68 विधायकों को रावण का रूप देकर उनका विशालकाय पुतला जलाया गया। यह प्रदर्शन प्रदेशव्यापी अभियान का हिस्सा था।

युवा मोर्चा अध्यक्ष जगदीप ठाकुर ने आरोप लगाया कि आपदा के समय विधायकों ने अपनी सैलरी-भत्ते बढ़ाए और आपदा प्रभावित परिवारों को मुआवजा नहीं दिया। प्रदेश प्रवक्ता अनूप ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा वन मित्र, जल मित्र और पुलिस मित्र जैसी भर्तियों में युवाओं का शोषण किया जा रहा है।

जगदीप ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में रोजगार के अवसर कम हैं और महंगाई बढ़ रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही जनता के साथ केवल दिखावा कर रहे हैं। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए—'जय भवानी, न्याय के लिए लड़ो' और 'भ्रष्टाचार मिटाओ, हिमाचल बचाओ'।

इस अवसर पर युवा प्रदेशाध्यक्ष जगदीप ठाकुर, अनूप ठाकुर, दीपक ठाकुर, शेखर ठाकुर, मनोज चन्देल, विधीचन्द चन्देल, मदन लाल शर्मा, अमर ठाकुर, योगेश ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Scroll to Top