NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

बिंदल का कांग्रेस पर आपदा प्रभावितों के शोषण का आरोप

सिरमौर/25/09/2025

bindal

सिरमौर: सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पांवटा ब्लॉक के हरिपुर क्षेत्र में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें सभी प्रकार की स्वास्थ्य जांच और पूरी औषधियां उपलब्ध करवाई गईं। इस मौके पर 75 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित की गई।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आपदा प्रभावितों के साथ अन्याय और शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरिपुर खोल क्षेत्र के 16 परिवार पिछले एक महीने से विस्थापित जीवन जी रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई राहत, पुनर्वास या आवास उपलब्ध नहीं कराया गया।

डॉ. बिंदल ने कहा कि कुछ परिवारों को बिना किसी नुकसान के 5-5 बीघा जमीन दी गई, जबकि आपदा प्रभावितों की जमीन धंस गई, मकान टूट गए और फसलें बर्बाद हो गईं। इसके बावजूद प्रभावितों को कोई राहत नहीं मिली।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार द्वारा आपदा राहत के लिए स्वीकृत 6800 करोड़ रुपये के बावजूद कांग्रेस सरकार झूठ और फरेब की राजनीति कर रही है। डॉ. बिंदल ने सवाल उठाया कि सरकार द्वारा लिया गया 40 हजार करोड़ रुपये का कर्ज कहां गया और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सीआरएफ, आपदा राहत एवं अन्य योजनाओं के पैसे प्रदेश में क्यों दिखाई नहीं दे रहे। उनका कहना है कि भाई-भतीजावाद और विदेशी दौरों में व्यस्तता के कारण प्रदेश की जनता त्रस्त है।

bindal 2
Scroll to Top