NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

भाजपा हिमाचल : आई.टी. विभाग के नए सह–संयोजक और कार्यसमिति सदस्य घोषित

शिमला/30/09/2025

bjp

शिमला: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हिमाचल प्रदेश ने आई.टी. विभाग के नए प्रदेश सह–संयोजक और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की है। प्रदेश संयोजक अनिल ड़ड़वाल ने प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के उपरांत यह निर्णय लिया।

प्रदेश सह–संयोजक के रूप में जग सिंह ठाकुर, आशीष शर्मा, निखिल ठाकुर, विजय जरयाल, आदित्य गौतम, अभिषेक चौहान और अन्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में गौरव धीमान, कमलेश कुमार, विनीत बहल, अरुण वर्मा, अरुष गुप्ता, राजेश कुमार ठाकुर, अजीत सिंह कैथ, मनसा राम भंगालिया, अर्जुन सिंह बिजलवान, मुकेश भारद्वाज, अजय ठाकुर, अमन डोगरा और मोंटी राणा को शामिल किया गया है।

प्रदेश संयोजक अनिल ड़ड़वाल ने सभी नव–घोषित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भाजपा का आई.टी. विभाग पार्टी की रीढ़ है और डिजिटल माध्यमों से संगठन की गतिविधियों एवं नीतियों को जन–जन तक पहुँचाना इसका महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नव–नियुक्त पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

Scroll to Top