NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

चंबा के चुराह में हैवानियत: गऊशाला में घुसकर नाबालिग से की दरिंदगी, आरोपी फरार

चंबा/29/10/2025

rapeddd

हिमाचल प्रदेश के शांत पहाड़ी इलाके चुराह में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। गांव की गऊशाला में घुसकर एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने लड़की का मुंह दुपट्टे से बांध दिया ताकि वह मदद के लिए पुकार न सके। यह घटना मंगलवार को सामने आई, जिसके बाद ग्रामीणों में गुस्से की लहर है।

नाबालिग किसी घरेलू काम से गऊशाला गई हुई थी। इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंच गया और उसने मौका पाकर लड़की के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसका मुंह बांधकर उसे धमकाया। दर्द से कराह रही लड़की की आवाज सुनकर एक युवक ने दूर से उसे देखा और तुरंत गांव में सूचना दी।

परिजन जब मौके पर पहुंचे तो पीड़िता रो रही थी। परिवार ने उसे संभाला और पूछताछ करने पर उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार ने तीसा थाना में जाकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाया और आरोपी की तलाश में टीमें रवाना कीं।

एसपी चंबा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Scroll to Top