NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

चीन में बढ़ती बौद्ध धर्म की आस्था से विश्व शांति की उम्मीद : दलाई लामा

लेह।19।08।2025

dalayi lama

लेह, तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने 17 अगस्त को चीन में बौद्ध धर्म के प्रति बढ़ती रुचि पर खुशी जताई और आशा व्यक्त की कि यह विश्व शांति और सद्भावना को बढ़ावा देगा। महामहिम दलाई लामा ने अपने दीर्घायु प्रार्थना समारोह में ये कहा। इस समारोह का आयोजन लद्दाख बौद्ध संघ और लद्दाख गोंपा संघ ने लेह स्थित कालचक्र टीचिंग ग्राउंड में आयोजित किया। इस मौके पर लगभग 50,000 श्रद्धालु उपस्थित रहे। उन्होंने कहा, “आज चीन जैसे सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश में बौद्ध धर्म के प्रति रुचि बढ़ रही है। पहले मुझे प्रतिक्रियावादी कहा जाता था, लेकिन मैंने कभी किसी के प्रति द्वेष या दुर्भावना नहीं रखी।” दलाई लामा ने याद दिलाया कि तिब्बत और चीन के रिश्ते 7वीं शताब्दी के राजा सोंगत्सेन गम्पो के समय से गहरे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चीनी लोग बौद्ध धर्म को अपनाएंगे, इसका विस्तार स्वाभाविक रूप से होगा और वे इसमें योगदान देने के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने आगे कहा, “बुद्ध के गहन उपदेश जब विश्वभर में, खासकर चीन में, फैलेंगे तो यह निश्चित ही विश्व शांति और सौहार्द का मार्ग प्रशस्त करेगा। मैं आशा करता हूं कि हिमालयी क्षेत्र और भारत-तिब्बत सीमा पर भी शांति स्थापित होगी।” इस मौके पर शजब दलाई लामा ने कहा कि वे भी दीर्घायु होने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ प्रार्थना करेंगे। तो पूरी सभा तालियों से गूंज गई। इस समारोह का नेतृत्व ठिक्से रिनपोछे ने किया। गौरतलब है कि तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा 12 जुलाई से लद्दाख में प्रवास पर हैं।

Scroll to Top