NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

कांग्रेस चला रही झूठा प्रोपेगंडा, बिहार में राहुल गांधी के आरोपों की खुली पोल : श्रीकांत शर्मा

शिमला/10/10/2025

kashya

शिमला — भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस पर झूठा प्रोपेगंडा फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बिहार और उनकी टीम ने हिमाचल में एक झूठे अभियान की शुरुआत की थी। शिमला ग्रामीण के गांव जदेहणी, बूथ नंबर 109 गुड़शाली में आयोजित मंडल बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिहार की गली-गली घूमकर यह झूठे आरोप लगा रहे थे कि वोट चोरी हो रही है और उन्होंने एसआईआर (Special Investigation Report) का विरोध किया था।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि राहुल गांधी एसआईआर का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह घुसपैठियों को संरक्षण देना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर को बिहार के निर्वाचन आयोग और वहां के आला अधिकारियों ने एक सूची सार्वजनिक की, जिसमें 38 जिलों की जानकारी दी गई है। इन जिलों में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, जमुई, गया, औरंगाबाद समेत अन्य जिले शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपील का अवसर भी दिया गया था, लेकिन आरजेडी और कांग्रेस के किसी भी कार्यकर्ता या बूथ स्तर के एजेंट ने एक भी अपील दर्ज नहीं की। यह इस बात का प्रमाण है कि राहुल गांधी का पूरा अभियान झूठ और भ्रम पर आधारित था। बिहार में खुद कांग्रेस और आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने इस झूठे प्रचार अभियान की पोल खोल दी, क्योंकि उन्होंने फाइनल सूची पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं की।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस मुद्दे को बिहार चुनाव में राजनीतिक हथियार बनाने की कोशिश की, वह जमीन पर कोई वास्तविक मुद्दा नहीं था। यह स्पष्ट करता है कि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने और जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सचिव सजय ठाकुर, केशव चौहान, प्रमोद ठाकुर, यशपाल ठाकुर, प्यार सिंह कंवर, किरण बावा और सुमन गर्ग उपस्थित रहे।

जारीकर्ता: मीडिया संयोजक — कर्ण नंदा

Scroll to Top