NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

हेल्पर ने की कुक की हत्या, वारदात कर आरोपी फरार

Chamba murder

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल डलहौजी में एक निजी होटल में काम करने वाले हेल्पर ने उसी होटल के कुक की हत्या कर दी। घटना बीती आधी रात की बताई जा रही है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है और आरोपी की तलाश तेज़ कर दी गई है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। चंबा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद होटल स्टाफ और आसपास के इलाके में डर और तनाव का माहौल बन गया है।

Scroll to Top