दाडलाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई — कार से 613 ग्राम चरस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
दाडलाघाट/09/11/2025
नशा तस्करी पर लगाम कसने के लिए दाडलाघाट थाना पुलिस की टीम ने देर रात गश्त के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक कार (ऑल्टो) से 613 ग्राम चरस बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 08/09 नवंबर की रात पुलिस दल नियमित गश्त पर था, तभी उन्हें एक गुप्त सूचना मिली कि शिमला से दाडलाघाट की ओर एक ऑल्टो कार आ रही है, जिसमें दो व्यक्ति भारी मात्रा में चरस लेकर किसी सप्लाई के इरादे से जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध कार को रोका गया और तलाशी लेने पर कार से 613 ग्राम चरस बरामद हुई। कार में सवार दोनों आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई—
राय सिंह (19 वर्ष)
निवासी: गांव रीहा, डाकघर मुंड, तहसील ठियोग, जिला शिमला
राजेंद्र सिंह (39 वर्ष)
निवासी: गांव रीहा, डाकघर मुंड, तहसील ठियोग, जिला शिमला
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया। मामले के तहत ND&PS Act की धारा 20 और 29 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को आगामी दिन अदालत में पेश किया जाएगा, वहीं उनके पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले की छानबीन जारी है।