NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन आघात: 63 गिरफ्तार, हथियार और ड्रग्स बरामद

नई दिल्ली/20/09/2025

delhi

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने "ऑपरेशन आघात" के तहत 24 घंटे में 63 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 28 मुख्य बदमाश शामिल हैं। कार्रवाई में आरोपियों के पास से 14 कंट्री मेड पिस्टल, एक सोफिस्टिकेटेड पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस और 16 चाकू बरामद किए गए।

पुलिस ने अवैध शराब और ड्रग्स पर भी कार्रवाई की। 6338 क्वार्टर अवैध शराब जब्त की गई और 13 लोग गिरफ्तार हुए। इसके अलावा करीब 6 किलो उच्च गुणवत्ता का गांजा, 51 ग्राम हेरोइन, 54 ग्राम एमडीएमए और तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिलें भी जब्त हुईं।

ऑर्गेनाइज्ड क्राइम पर नकेल कसते हुए जुआ अड्डों पर छापेमारी की गई और 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल के साथ 5 अन्य आरोपियों को पकड़ा गया। एनडीपीएस मामलों में फरार 2 आरोपियों को भी दबोच लिया गया।

डीसीपी साउथ-ईस्ट हेमंत तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अभियान जॉइंट सीपी संजय जैन की देखरेख में चलाया गया। इसमें एडिशनल डीसीपी, एसीपी, एसएचओ और ऑपरेशन सेल की टीम शामिल थी। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान अपराधियों पर अंकुश लगाते हैं और इलाके में अमन-चैन बनाए रखते हैं।

Scroll to Top