NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

धर्मशाला: विपिन सिंह परमार ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा ‘असली वोट चोर वही हैं

धर्मशाला/06/10/2025

parmar

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक विपिन सिंह परमार ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ‘वोट चोर अभियान’ केवल हताशा का परिणाम है और असली वोट चोरी के जिम्मेदार राहुल गांधी स्वयं हैं।

परमार ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर भी आरोप लगाया कि वे पहले नादौन विधानसभा चुनाव में वोट डालते हैं और फिर शिमला नगर निगम चुनाव में अपने पार्षद को भी वोट डालते हैं, जो उनके अनुसार बड़ा उदाहरण है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा के नाम पर दो EPIC ID पाए गए हैं, जिससे यह साबित होता है कि पार्टी के भीतर वोटर फ्रॉड का संगठित रैकेट चल रहा है। परमार ने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी पवन खेड़ा को बाहर करेंगे या उन्हें बचाते रहेंगे।

परमार ने कहा कि राहुल गांधी देश के गरीब और वंचित वर्ग को चोर कहकर उनका अपमान कर रहे हैं, जबकि असली चोरी कांग्रेस नेताओं के माध्यम से हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस SIR का विरोध इसलिए कर रही है ताकि घुसपैठियों को संरक्षण और वोट फ्रॉड की राजनीति जारी रख सके।

इसके अलावा, परमार ने बताया कि चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी वोट को ऑनलाइन हटाया नहीं जा सकता। आयोग ने मोबाइल नंबर और IP एड्रेस तक की जानकारी उपलब्ध कराई है। परमार ने कहा कि राहुल गांधी देश को झूठ बोलकर गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी देश से माफी मांगें और स्वीकार करें कि असली ‘वोट चोर’ वही हैं।

Scroll to Top