NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

धर्मशाला में प्रेम संबंध टूटने का दुख बना मौत की वजह: किराए के कमरे में प्रवासी युवक ने फंदा लगाकर दी जान

धर्मशाला/30/10/2025

mar gyaaa

धर्मशाला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मंगेतर से रिश्ता टूटने के बाद मानसिक तनाव से गुजर रहे एक युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मामला थाना धर्मशाला के तहत आते बड़ेाल क्षेत्र का है, जहां किराए के कमरे में रहने वाले एक प्रवासी युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान शिवम गौड़ (25) पुत्र हीरा लाल गौड़, निवासी पिपरी गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शिवम धर्मशाला क्षेत्र में पेंटर और राजमिस्त्री का काम कर रहा था। कुछ समय पहले उसकी सगाई हुई थी, लेकिन किसी कारणवश उसके और उसकी मंगेतर के बीच संबंध टूट गए। इस घटना के बाद युवक गहरे मानसिक तनाव में चला गया।

सूचना के आधार पर बुधवार रात करीब 10 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे की छत से परने (कपड़े) के सहारे फंदा लगा हुआ मिला। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि युवक लंबे समय से भावनात्मक तनाव झेल रहा था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा गवाहों के बयान भी दर्ज किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला भेजा गया है। इस संबंध में एएसपी बीर बहादुर ने पुष्टि की है कि मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है और पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

यह घटना एक बार फिर इस बात की reminder है कि मानसिक तनाव या भावनात्मक दबाव को हल्के में न लें। ऐसी स्थिति में समय पर बातचीत और सहायता बहुत जरूरी है। यदि कोई व्यक्ति अवसाद, अकेलेपन या भावनात्मक टूटन से जूझ रहा है, तो उससे बात करें और उसे प्रोफेशनल मदद लेने के लिए प्रेरित करें।

Scroll to Top