NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम: जीएसटी कटौती से देशभर में मिलेगी राहत – पवन काजल

धर्मशाला/29/09/2025

pawan

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक पवन काजल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार वास्तव में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की दिशा में निर्णायक कदम उठा रही है। उन्होंने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती को ऐतिहासिक और आम जनता के हित में बताया।

पवन काजल ने कहा कि जीएसटी में कमी का लाभ सीधे तौर पर व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को मिलेगा। इससे बाज़ार में पारदर्शिता आएगी और लोगों की क्रयशक्ति बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला केवल कर सुधार नहीं है, बल्कि यह देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने और आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की बड़ी पहल है।

विधायक काजल ने कहा – “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज़ादी के बाद पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने पूरे भारत को एक समान बनाने का संकल्प लिया है। जीएसटी में कमी सिर्फ टैक्स सुधार नहीं बल्कि आम जनता को राहत देने और देश को एक समान विकास पथ पर ले जाने की ऐतिहासिक पहल है।”

उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार द्वारा लिए गए फैसले केवल आर्थिक सुधार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये “नए भारत की मजबूत नींव” रखने वाले कदम हैं। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे आत्मनिर्भर भारत और “लोकल फॉर वोकल” की दिशा में बढ़कर प्रधानमंत्री के विज़न को मजबूत करें।

पवन काजल ने इसे “जनता के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने और देशभर को एक समान अवसर देने” की दिशा में मोदी सरकार का साहसिक निर्णय करार दिया।

Scroll to Top