NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर भव्य आयोजन की तैयारियाँ पूरी, गुरुद्वारा सिंह सभा ने साझा की झलक

shimla
शिमला। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को श्रद्धापूर्वक मनाने के लिए गुरुद्वारा सिंह सभा ने भव्य धार्मिक समारोह की तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। इस आयोजन को लेकर सभा ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की है। समारोह में संगत और श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे तथा गुरु साहिब के बलिदान को नमन करेंगे।

सभा पदाधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम में गुरबाणी कीर्तन, श्रद्धांजलि सभा, नगर कीर्तन और सामूहिक लंगर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पावन अवसर गुरु साहिब की शिक्षाओं, एकता, सेवा और मानवता के संदेश को समर्पित रहेगा।
Scroll to Top