NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

गुटों में बंटी भाजपा सदन में जयराम बोलते हैं तो दूसरे सदस्य उठा देते हैं हाथ: सुक्खू

शिमला। 14/08/2025

sukhu

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 5 गुटों में बंटी भाजपा के भीतर अंतर्कलह चरम पर है। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हैं जब विधानसभा में जयराम बोलते हैं, तो उनके दूसरे ही सदस्य हाथ उठा लेते हैं। मुख्यमंत्री यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा सांसद व विधायक केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाने गए, लेकिन वर्ष 2023 की आपदा के समय भाजपा में ऐसी एकजुटता नहीं दिखी। उन्होंने कहा कि इस बार आपदा सराज पर आई, तो विपक्ष मदद की गुहार लगाने पहुंच गया। इसके विपरीत पिछली आपदा के समय पारित प्रस्ताव के समय भाजपा ने सदन से वॉकआऊट कर लिया था। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि मानसून सत्र की अवधि इस बार अधिक रखी गई है। ऐसे में विपक्ष को अपना पक्ष रखने के लिए पूरा अवसर मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि विपक्ष वॉकआऊट करने की बजाय सदन में प्राकृतिक आपदा सहित अन्य विषय पर सार्थक चर्चा करेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सदन में बोलने का अधिक अवसर दिया जाएगा, बशर्ते वह विषयों को उठाने में गंभीरता दिखाए। उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने के लिए अभी केंद्र सरकार से कोई मदद नहीं मिली है। निकट भविष्य में केंद्र से प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मदद की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने अढ़ाई वर्ष के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे पग बढ़ाए हैं।

यह भी पढ़ें: यहाँ क्लिक करें अगले संबंधित लेख के लिए

Scroll to Top