NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

हमीरपुर में रोजगार का अवसर: जुपिटर सोलरटेक में ITI और B.Tech युवाओं के लिए 250 पद, 10 नवंबर को होंगे इंटरव्यू

हमीरपुर/03/11/2025

com

हमीरपुर। युवाओं के लिए अच्छी खबर है—बद्दी स्थित जुपिटर सोलरटेक प्राइवेट लिमिटेड युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार देने जा रही है। कंपनी 10 नवंबर को जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय, हमीरपुर में इंटरव्यू आयोजित करेगी, जिसके जरिए कुल 250 ट्रेनी पद भरे जाएंगे।

कंपनी ने जानकारी दी कि 200 पद ITI डिप्लोमा धारकों (पुरुष और महिला दोनों) के लिए हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 2023, 2024 या 2025 पासआउट होने चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 14,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

इसके अलावा, कंपनी ने इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ईसीई, मैकेनिकल और केमिकल इंजीनियरिंग में B.Tech पास पुरुष उम्मीदवारों के लिए 50 पद निर्धारित किए हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार 2022 से 2025 के बीच पासआउट होना जरूरी है। चयन होने पर वेतन 25,000 रुपये प्रतिमाह रहेगा।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों का किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है। अभ्यर्थी इंटरव्यू के समय अपने मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा और हिमाचली प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर — 01972-222318

कंपनी संपर्क नंबर — 98171-38171

Scroll to Top