NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

हरियाणा के वरिष्ठ IPS अधिकारी ADGP वाई एस पूरन कुमार सिंह ने की आत्महत्या

हरियाणा/07/10/2025

police death

हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एडीजीपी (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक) रैंक के वाई एस पूरन कुमार सिंह ने अपने चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पुलिस महकमे में हड़कंप मचा गई। चंडीगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन आत्महत्या की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पूरन कुमार सिंह हरियाणा कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और फिलहाल आईजी पीटीसी (पुलिस प्रशिक्षण केंद्र) सुनारिया के पद पर तैनात थे। घटना उनके सेक्टर-11 स्थित आवास (कोठी नंबर 116) पर हुई, जहां उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ के आईजी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

उनकी हालिया तैनाती को लेकर विभाग में मनमुटाव था। मात्र आठ दिन पहले, 29 सितंबर 2025 को उन्हें रोहतक की सुनारिया जेल में आईजी के पद पर ट्रांसफर किया गया था। नई पोस्टिंग के कारण वे मानसिक तनाव में थे। पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं किया है।

हरियाणा डीजीपी सत्यजीत कपूर ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। चंडीगढ़ पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के माध्यम से मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पूरन कुमार सिंह का करियर काफी चर्चित रहा है। वे पहले रोहतक रेंज के आईजी रह चुके थे और कई संवेदनशील मामलों में सक्रिय भूमिका निभा चुके थे। 2023 में उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर गृह मंत्री को खतरे की आशंका जताते हुए पत्र लिखा था।

Scroll to Top