NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल: सात HPAS अधिकारियों के तबादले, सरकार ने जारी की नई अधिसूचना

शिमला/27/10/2025

tbadale

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए सात HPAS अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां कर दी हैं। कार्मिक विभाग द्वारा सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे। सरकार ने इस फेरबदल को जनहित और प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया निर्णय बताया है।

नई अधिसूचना के अनुसार—

अंकुर ठाकुर (HPAS 2024) को एसडीओ (सिविल) चुराह, तीसा जिला चंबा से स्थानांतरित कर ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम बद्दी, जिला सोलन के पद पर नियुक्त किया गया है।

अजय कुमार सिंह (HPAS 2025) को असिस्टेंट कमिश्नर टू डीसी, लाहौल-स्पीति केलांग भेजा गया है। वे कल्याणी गुप्ता को इस अतिरिक्त प्रभार से राहत देंगे।

विवेक कुमार नेगी (HPAS 2025) को ज्वाइंट कमिश्नर, राज्य कर एवं आबकारी विभाग शिमला नियुक्त किया गया है, जहां वे संजय कुमार से अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण करेंगे।

राजेश कुमार (HPAS 2025) को एसडीओ (सिविल) भरमौर, चंबा की जिम्मेदारी सौंपी गई है और इसके साथ कुलबीर सिंह राणा को इस प्रभार से मुक्त किया गया है।

जगदीश चंद (HPAS 2025) को एडीएम काजा, जिला लाहौल-स्पीति तैनात किया गया है, जबकि शिखा (HPAS 2021) को इस अतिरिक्त चार्ज से राहत दी गई है।

चेतन चौहान (HPAS 2025) को एसडीओ (सिविल) चुराह, तिस्सा, जिला चंबा में नई तैनाती दी गई है।

संजीत शर्मा (HPAS 2025) को असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर, अर्की जिला सोलन के पद पर भेजा गया है और नरेंद्र कुमार-II को इससे मुक्त किया गया है। सरकार ने कहा है कि यह प्रशासनिक पुनर्संरचना प्रदेश में बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण और सेवा वितरण को और प्रभावी बनाने के लिए की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि नव-तैनात अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में नई गति लाएंगे और जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान में तेजी दिखाएंगे।

यह फेरबदल ऐसे समय किया गया है जब प्रदेश सरकार विभिन्न जिलों में विकास परियोजनाओं को गति देने और प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

ANKURR
Scroll to Top