NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

हिमाचल CM के खिलाफ प्रिविलेज मोशन: BJP विधायक ने लगाए गंभीर आरोप

शिमला/25/08/2025

sudhir sukhu

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सियासी माहौल गरमा गया है। बीजेपी विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन (Privilege Motion) का नोटिस दिया है। सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ने सदन में कई बार तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया और बार-बार झूठ बोला। उनका कहना है कि सदन की गरिमा बनाए रखना सभी का कर्तव्य है, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा लगातार गलत जानकारी देने से लोकतांत्रिक परंपराओं को ठेस पहुँची है।

सुधीर शर्मा ने सदन के नियमों के तहत यह प्रिविलेज मोशन लाते हुए कहा कि सदन में जनता से जुड़े विषयों पर सच्चाई छिपाई नहीं जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने हाल के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों से हटकर बयान दिए।

वहीं, इस कदम के बाद विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। बीजेपी विधायकों का कहना है कि सरकार को पारदर्शिता के साथ जवाब देना चाहिए, जबकि कांग्रेस पक्ष इसे विपक्ष की राजनीति बता रहा है।

यह मामला अब विधानसभा अध्यक्ष के पास है, और देखने वाली बात होगी कि सदन की कार्यवाही में इस प्रिविलेज मोशन को लेकर आगे क्या फैसला लिया जाता है।

Scroll to Top