NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

हिमाचल कांग्रेस में लीगेसी की जंग

-वीरभद्र सिंह की लीगेसी पर कितने भारी पड़ेंगे सुक्खू
-प्रतिभा सिंह की विदाई तय
-शिमला से ठाकुर रामलाल की लीगेसी को खड़ा करने की कोशिश

हिमाचल कांग्रेस में वीरभद्र सिंह की विरासत को लेकर नई सियासी जंग छिड़ गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अब धीरे-धीरे वीरभद्र की लीगेसी पर हावी होते दिख रहे हैं। वहीं, दिल्ली से लौटीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह की अनदेखी संगठन को भारी पड़ सकती है। दिल्ली बैठक के बाद प्रतिभा सिंह की कुर्सी जाना तय माना जा रहा है। नए अध्यक्ष के तौर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का नाम चर्चा में है, जिससे वीरभद्र खेमे में हलचल मची है। रोहित, पूर्व मुख्यमंत्री रामलाल ठाकुर के पोते हैं और शिमला जिले में एक नई राजनीतिक धारा खड़ी कर रहे हैं। प्रतिभा सिंह का इशारा है कि कांग्रेस की कमान किसी अनुभवी चेहरे को सौंपी जाए, जैसे कि कौल सिंह ठाकुर। साथ ही उन्होंने विनय कुमार के बढ़ते कदमों पर भी सवाल खड़े किए। वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी इस जंग का हिस्सा बन गया है, जो अभी तक रुका हुआ है। अब सवाल ये है — क्या सुक्खू इस लीगेसी युद्ध में अपनी नई पहचान बना पाएंगे?

Scroll to Top