NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

त्योहारी सीजन में महंगी हुई दालें और सरसों का तेल, डिपुओं में उपभोक्ताओं को पड़ेगा अधिक खर्च

शिमला/02/10/2025

oil

शिमला: हिमाचल प्रदेश के डिपुओं में इस बार त्योहारी सीजन के आगमन के साथ उपभोक्ताओं को सरसों का तेल और दालें महंगी मिल रही हैं। 22 सितंबर से शुरू हुए नवरात्र और त्योहारों के मौसम में मिठाइयों की खुशबू और दीयों की रौनक के बीच रसोई का बजट प्रभावित होने वाला है।

दालों की कीमतें बढ़ीं:

NFSA उपभोक्ता: मलका दाल 66 रुपए प्रति किलो (पहले 56), चना दाल 72 रुपए (पहले 66), उड़द दाल 76 रुपए (पहले 58)।

APL परिवार: मलका 71 रुपए, चना 77 रुपए, उड़द 81 रुपए प्रति किलो।

टैक्स पेयर: मलका 91 रुपए, चना 97 रुपए, उड़द 101 रुपए प्रति किलो।

dale

सरसों तेल की बढ़ी कीमत:

NFSA और APL उपभोक्ता: 160 रुपए प्रति लीटर (पहले 146)।

टैक्स पेयर: 168 रुपए प्रति लीटर (पहले 153)।

oil dam


सप्लाई और स्टॉक:


हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने डिपुओं के लिए 1,09,522 क्विंटल दाल का सप्लाई ऑर्डर जारी किया है। इसमें मलका 36,976 क्विंटल, चना 35,674 क्विंटल और उड़द 36,872 क्विंटल शामिल हैं। अब तक तीनों दालों की 48,544 क्विंटल मात्रा निगम के गोदामों में पहुंच चुकी है। सरसों तेल के लिए 1,21,114 लीटर का सप्लाई ऑर्डर जारी किया गया, जिसमें 13.40 लाख लीटर तेल होलसेल गोदामों में पहुंच चुका है।

त्योहारी सीजन में दालों और तेल की बढ़ी कीमतों से उपभोक्ताओं के रसोई बजट पर असर पड़ेगा। उपभोक्ताओं को स्वाद और त्योहारी तैयारियों के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा।

Scroll to Top