NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

हिमाचल में DSP मनीष चौधरी और माता-पिता पर दलित से मारपीट व जमीन कब्जे का आरोप, FIR दर्ज

dsp
मंडी | हिमाचल प्रदेश के DSP मनीष चौधरी और उनके माता-पिता पर एक दलित व्यक्ति के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने तथा जमीन कब्जा करने का आरोप लगा है। सुंदरनगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की और मौके से जेसीबी मशीन जब्त कर ली है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 11 सितंबर को धनोटू क्षेत्र में हुई। पीड़ित विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि DSP मनीष चौधरी अपने माता-पिता के साथ जेसीबी लेकर उनकी निजी भूमि में घुस आए और खुदाई शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया, तो DSP ने अपने पद का दबाव दिखाते हुए धक्का-मुक्की की और मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस दौरान उन्हें चोटें आईं और उनकी टी-शर्ट भी फट गई। साथ ही, DSP ने जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामला एससी-एसटी अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत दर्ज किया। मौके से खुदाई में लगी जेसीबी मशीन भी जब्त कर ली गई।

उधर, DSP मनीष चौधरी ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि एक संवैधानिक पद पर रहते हुए वह किसी के खिलाफ ऐसा कुछ नहीं कर सकते। DSP सुंदरनगर भारतभूषण ने भी FIR दर्ज होने की पुष्टि की है।
Scroll to Top