NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

हिमाचल हाईकोर्ट में दशहरा अवकाश, 29 सितंबर से 5 अक्तूबर तक बंद रहेगा कोर्ट

शिमला/28/09/2025

highcourt

शिमला: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट दशहरे के अवसर पर 29 सितंबर से 5 अक्तूबर तक बंद रहेगा। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने आदेश जारी कर अवकाश की घोषणा की है। इस दौरान केवल अति आवश्यक मामलों की ही सुनवाई होगी और इसके लिए न्यायाधीश राकेश कैंथला को वेकेशन जज के रूप में नामित किया गया है।

वेकेशन जज 3 अक्तूबर तक केवल उन्हीं मामलों की सुनवाई करेंगे, जिनकी अत्यंत अनिवार्यता से वे संतुष्ट होंगे। मामले दाखिल करते समय संबंधित पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता को एक पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसमें मामले की अत्यंत अनिवार्यता का विवरण दिया गया हो। वहीं, नए मामले एक अक्तूबर से दाखिल किए जा सकेंगे।

Scroll to Top