सुक्खू और हॉली लाज समर्थकों की राजीव भवन में नारेबाजी से खराब हुआ माहौल
मीडिया को मीटिंग हॉल से बाहर भेजना पड़ा
शिमला। वोट चोर गद्दी छोड़ की रैली में भाग लेने पहुंची हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल को कांग्रेस की गुटबाजी से रूबरू होना पड़ा। राजीव भवन में हो रही बैठक में एक गुट मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के समर्थन और दूसरा प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह के समर्थन में नारेबाजी करता रहा।
जिससे बैठक का माहौल पूरी तरह से खराब हो गया। इस माहौल का लाइव कवरेज न चले इसका ध्यान रखते हुए आयोजकों ने मीडिया कर्मियों को हॉल से बाहर भेज दिया।
वहीं दोनों गुटों में चले इस नारेबाजी पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंच से कह दिया दिया कि आज मैडम आए हैं तो थोड़ी ताकत सब दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हम सब लोग राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और खड़गे जी के हैं। हम सब कांग्रेसी हैं।
लेकिन दोनों धड़ों के समर्थक किसी की बात मानने को तैयार नहीं थे।