NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

हिमाचल निर्माता की जयंती पर फीका रहा समारोह

मुख्यमंत्री और स्पीकर नहीं पहुंच पाए कुछ विधायकों के चेहरे ही आए नजर, विधानसभा स्टाफ ही दिखा समारोह में

हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री और राज्य के निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की 119वीं जयंती पर आयोजित पुष्पांजलि समारोह इस बार खासा फीका रहा। न तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहुंचे और न ही विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया दिखाई दिए। कार्यक्रम में कुछ गिने-चुने विधायक ही नजर आए, जबकि अधिकांश उपस्थिति विधानसभा स्टाफ की ही रही।

Dr.Yashwant singh Parmar

खबर विस्तार से -

हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉ यशवंत सिंह परमार की 119 जयंती के मौके पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा पुस्तकालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और डॉ यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। हालांकि कार्यक्रम में डॉ यशवंत सिंह परमार के सदस्य नहीं पहुंचे।

इस मौके पर नेता विपक्ष जयराम ठाकुर नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल निर्माता यशवंत सिंह परमार की जयंती समारोह में मुख्यमंत्री की यहां मौजूदगी जरुरी थी बैठक को आगे पीछे किया जा सकता था। विधान सभा अध्यक्ष को भी यहां होना चाहिए था भले ही व्यस्तता जो भी रही हों। डॉ परमार का हिमाचल प्रदेश के निर्माण में बड़ा योगदान रहा है ऐसे में पूर्व सरकार के समय उनके जयंती समारोह को बड़े स्तर पर आयोजित किया जाता था।

इस मौके पर पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि अगर यशवंत सिंह परमार नहीं होते तो हिमाचल प्रदेश के लोगों को पंजाब के चक्कर काटने पड़ते। हिमाचल प्रदेश की छोटी बड़ी रियासतों को इक्कठा कर प्रदेश का गठन कर परमार ने प्रदेश विकास को आगे बढ़ाया और वर्तमान सरकार भी उसी दिशा में कार्य कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कार्यक्रम में शामिल न होने पर अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मौसम की खराबी के चलते सीएम कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

Scroll to Top