NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

हिमाचल में बिना TET पास शिक्षकों का होगा ब्योरा तैयार, शिक्षा निदेशालय ने मांगी जानकारी

शिमला/18/09/2025

gobpri

शिमला। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हिमाचल सरकार ने बिना टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) पास किए नियुक्त शिक्षकों का ब्योरा एकत्र करना शुरू कर दिया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि ऐसे शिक्षकों की जानकारी निर्धारित प्रोफार्मा के तहत तुरंत उपलब्ध करवाई जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने 1 सितंबर को फैसला सुनाते हुए कहा था कि कक्षा पहली से आठवीं तक पढ़ाने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य होगा। जिन शिक्षकों के रिटायरमेंट में पांच साल से अधिक का समय है, उन्हें यह परीक्षा देनी और पास करनी होगी। वहीं, जिनकी सेवा अवधि पांच साल से कम है, उन पर इस आदेश का असर नहीं पड़ेगा।

आदेश के अनुसार, TET पास न करने वाले शिक्षकों को नौकरी छोड़नी होगी। इस बीच हिमाचल सरकार आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया में है और राज्य का आधिकारिक पक्ष सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करने के दौरान सामने आएगा।

Scroll to Top