NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

हिमाचल के शिक्षण संस्थानों में रोज दिलाई जाएगी नशा छोड़ने की शपथ

शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

himachal student

हिमाचल प्रदेश सरकार ने युवाओं को नशे से दूर रखने और पूरे राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों में रोज़ प्रार्थना सभा या किसी भी कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं को नशा न करने की शपथ दिलाई जाएगी। इस संबंध में राज्य के शिक्षा सचिव की ओर से सभी स्कूल प्रमुखों और कॉलेजों के प्रिंसिपलों को निर्देशात्मक पत्र जारी कर दिया गया है। साथ ही स्कूल प्रमुखों और स्कूल प्रिंसिपलों को भी अलग से पत्र जारी किए गए हैं। कॉलेजों को खास तौर पर 26 जून, जो अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के रूप में मनाया जाता है, के अवसर पर शपथ को विशेष रूप से दोहराने के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल और कॉलेज प्रशासन को आदेश का सख्ती से पालन करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा कि यह शपथ केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता बढ़ाने और बच्चों को जिम्मेदारी का एहसास दिलाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि जब हर छात्र और युवा नशे के खिलाफ खड़ा होगा, तो समाज में सकारात्मक बदलाव जरूर आएगा। सरकार का यह फैसला युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से बचाने और उन्हें एक सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में अहम साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: यहाँ क्लिक करें अगले संबंधित लेख के लिए

Scroll to Top