NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

प्रदेश के शक्तिपीठों में अश्विन नवरात्र मेले का शुभारंभ, 1100 सुरक्षा जवान तैनात

NAVRATEW

प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों – चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, नयनादेवी, बजे्रश्वरी देवी और चामुंडा देवी मंदिरों में सोमवार से अश्विन नवरात्र मेले का आयोजन शुरू हो गया है। यह मेला 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगा। मंदिरों को फूलों और रोशनी से सजाया गया है और श्रद्धालुओं के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, होमगार्ड, आईआरबीएन, कमांडो और क्यूआरटी की टीम सहित करीब 1100 जवान तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत मेला क्षेत्र को विभिन्न सेक्टरों में बांटा गया है और सीसीटीवी व ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी।

मेला क्षेत्र में माल वाहक वाहनों की एंट्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, जबकि ढोल-नगाड़े, चिमटा, लाउड स्पीकर, प्लास्टिक और थर्मोकोल के इस्तेमाल पर भी रोक लगाई गई है। चिंतपूर्णी मंदिर में 350, नयनादेवी में 450, ज्वालाजी में 100 और बजे्रश्वरी व चामुंडा देवी मंदिरों में 200 पुलिस और होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं।

मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए कमांडो और क्यूआरटी की टीमें भी सक्रिय रहेंगी। डीआईजी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि शक्तिपीठों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित रूप से नवरात्र मेले का आनंद ले सकें।

Scroll to Top