NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी राहत: प्रदेश के अस्पतालों के लिए 123 करोड़ देने पर जगत प्रकाश नड्डा का धन्यवाद

शिमला/04/10/2025

bindal jii

शिमला। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल प्रवास के दौरान प्रदेश को दी गई स्वास्थ्य संबंधी सौगातों के लिए धन्यवाद किया। डॉ. बिंदल ने कहा कि मोदी सरकार ने दीपावली से पहले 843 करोड़ रुपये प्रदेश को उपलब्ध करवाए और पिछले माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा राहत के लिए 1500 करोड़ रुपये देकर हिमाचलवासियों को राहत प्रदान की।

चिकित्सा क्षेत्र में नड्डा की बड़ी पहल

डाॅ. बिंदल ने कहा कि ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) जैसे संस्थान का हिमाचल में स्थापना और सीमित समय में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। लगभग 2500 करोड़ रुपये व्यय कर इस संस्थान को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है और लगातार नई सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं शुरू की जा रही हैं।

123 करोड़ रुपये की सहायता

प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों और मातृ एवं शिशु अस्पतालों के लिए 123 करोड़ रुपये की राशि देने पर डॉ. बिंदल ने जगत प्रकाश नड्डा का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने यह भी कहा कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ हिमाचल के मरीजों तक सही तरीके से नहीं पहुँच रहा। हिमकेयर योजना को बंद करने से गरीब मरीजों पर अन्याय हुआ है, जिसे भाजपा कड़ी शब्दों में निंदा करती है।

पूर्व में दी गई राशि का सही उपयोग नहीं

डाॅ. बिंदल ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा मातृ-शिशु अस्पतालों, कैंसर अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए भारी राशियां दी गईं, लेकिन प्रदेश सरकार उनका सही उपयोग नहीं कर रही। नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए 261 करोड़, मातृ-शिशु अस्पताल के लिए 21 करोड़, और नर्सिंग कॉलेज के लिए 75 करोड़ स्वीकृत किए गए थे, लेकिन सभी काम रोक दिए गए। यह गरीब मरीजों के साथ अन्याय है और भाजपा इसे गंभीर रूप से निंदा करती है।

Scroll to Top