NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

तीन साल में 818 स्कूल बंद , 535 का हुआ मर्ज

शिमला। 20/08/2025

rohit thakur education

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान 818 स्कूलों को बंद (डी-नोटिफाई) कर दिया गया है, जबकि 535 स्कूलों को मर्ज किया गया है। यह जानकारी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विधानसभा में भाजपा विधायक रणधीर शर्मा के प्रश्न का उत्तर देते हुए दी।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि बंद किए गए 818 स्कूलों में से 628 स्कूलों में नामांकन शून्य था, जबकि 198 स्कूलों में छात्रों की संख्या बहुत कम थी। जिन 525 विद्यालयों को मर्ज किया गया, वहां विद्यार्थियों की संख्या पांच से भी कम थी। इन्हें पास के स्कूलों में समायोजित किया गया है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया से 1424 शिक्षक सरप्लस हो गए हैं। मंत्री ने कहा कि स्कूलों का बंद होना और मर्ज होना केवल हिमाचल तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर में यह प्रक्रिया चल रही है। विभिन्न राज्यों में अब तक लगभग 90 हजार स्कूलों का समायोजन किया गया है।

गुजरात मॉडल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां सबसे अधिक स्कूल बंद किए गए हैं।

विधायक रणधीर शर्मा ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह बार-बार नियम बदलकर स्कूलों को बंद और मर्ज कर रही है।

Scroll to Top