NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

होशियारपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना: मौसी के बेटे ने नाबालिग बहन से किया रेप

बनाया अश्लील वीडियो – एक महीने बाद भी नहीं हुई FIR दर्ज

होशियारपुर/30/10/2025

SHOSHAN

पंजाब जिले के चब्बेवाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बोहन में एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक युवक पर अपनी मौसी की 17 वर्षीय नाबालिग बेटी से रेप करने और उसका वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगा है।

आरोपी युवक अपनी मौसी के घर कुछ दिनों के लिए ठहरा हुआ था। घटना वाली रात वह उसी कमरे में सो रहा था जहां उसकी 17 साल की बहन भी थी। रात के समय उसने नाबालिग के साथ जबरदस्ती रेप किया और उसका वीडियो बना लिया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। डर के कारण लड़की ने तीन दिन तक इस घटना को छिपाए रखा। बाद में जब उसकी तबीयत बिगड़ी, तो बड़ी बहन ने पूछताछ की और तब जाकर पूरा मामला परिवार के सामने आया।

पीड़िता की मां ने बताया कि यह घटना करीब एक महीने पहले की है। उन्होंने कहा कि आरोपी उनका ही भांजा है, जो कुछ दिनों के लिए उनके घर आया हुआ था, लेकिन उसने ही घर की मर्यादा को तोड़ते हुए उनकी बेटी के साथ हैवानियत की हद पार कर दी। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि कई बार पुलिस से शिकायत करने और एसएसपी को गुहार लगाने के बाद भी अब तक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

इस मामले को लेकर जब थाना चब्बेवाल के एसएचओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है, जिसमें एक लड़की ने अपने भाई पर रेप का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और कर्मचारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

ग्रामीणों ने भी इस घटना पर रोष जताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तुरंत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और आरोपी को सजा मिल सके।

यह घटना न केवल रिश्तों को कलंकित करती है बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाती है कि आखिर एक महीने बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

Scroll to Top