NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

शिमला: बिजली बोर्ड में पदों में कटौती और युक्तिकरण का विरोध, यूनियन ने दिया ज्ञापन

शिमला/29/09/2025

electricity

हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड इम्प्लाइज यूनियन के महासचिव हीरा लाल वर्मा ने बिजली बोर्ड में युक्तिकरण के नाम पर वरिष्ठ सहायक के 40 पदों को समाप्त करने और विद्युत उपमंडलों से जे.ओ.ए. एकाउंट्स के 186 कर्मचारियों को हटाने के आदेश का कड़ा विरोध किया है। यूनियन ने इसे कार्यालय में बैठक कर गंभीर मुद्दा बताते हुए प्रवंधन को ज्ञापन सौंपा और आदेश वापस लेने की मांग की।
यूनियन की चिंता:

यूनियन का कहना है कि इन आदेशों से न केवल बिजली बोर्ड की कार्य प्रणाली और राजस्व उगाही पर असर पड़ेगा, बल्कि उपभोक्ताओं को दी जा रही सेवाओं में भी बाधा आएगी। यूनियन ने आरोप लगाया कि पहले ही 156 वरिष्ठ सहायकों को उपमंडलों से हटाया जा चुका है।

वित्तीय विभाग में प्रभाव:

यूनियन ने यह भी चेतावनी दी कि वित्त विंग से कर्मचारियों को हटाने के प्रस्तावित आदेश से वित्तीय कार्यों में भी बाधा उत्पन्न होगी।

यूनियन की मांग:

यूनियन ने प्रवंधन से यह स्पष्ट मांग की कि सभी आदेश तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाएं, ताकि बिजली बोर्ड का संचालन और उपभोक्ता सेवाएं बिना किसी विघ्न के जारी रह सकें।

हीरा लाल वर्मा, महासचिव ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के मनोबल और संगठन की कार्य प्रणाली पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

Scroll to Top