NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

एचआरटीसी पैंशनरों को देर से पैंशन, समय पर भुगतान न होने पर अगस्त में आंदोलन

mukesh aghnihotri

शिमला : हिमाचल राज्य सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने इस महीने पैंशनरों को 30 दिन की देरी के बाद पैंशन जारी की। सेवानिवृत्त कर्मचारी पूरे महीने निगम मुख्यालय के चक्कर लगाते रहे, लेकिन हर बार उन्हें अधिकारियों से यही जवाब मिला कि कुछ ही दिनों में पैंशन जारी कर दी जाएगी। अंततः महीने के अंतिम कार्य दिवस पर पैंशनरों के खाते में राशि आ गई, जबकि निगम प्रबंधन ने इसे पहले ही आदेशित कर दिया था।

एचआरटीसी पैंशनरों का कहना है कि उन्हें हर महीने 20 से 22 तारीख के बीच पैंशन मिलती है, जिससे उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता है। पैंशन मिलने से राहत तो मिली, लेकिन अगस्त माह की पैंशन समय पर देने की मांग पर जोर दिया गया।

हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर्ज कल्याण संगठन के अध्यक्ष केसी चौहान, प्रधान देवराज ठाकुर, सह महासचिव राजेंद्र ठाकुर, महासचिव नानक शांडिल और प्रेस सचिव देवेंद्र चौहान ने कहा कि निगम प्रबंधन को समय पर पैंशन जारी करनी चाहिए ताकि वरिष्ठ नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। पैंशनरों ने चेतावनी दी कि वे 3 तारीख से रोहड़ू से आंदोलन शुरू करेंगे और इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

Scroll to Top