NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

दीवाली से पहले मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा तोहफ़ा: कर्मचारियों और दिहाड़ीदारों के मानदेय में बढ़ौतरी

शिमला/08/10/2025

CM THAKUR

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने दीवाली से पहले कर्मचारियों और दिहाड़ीदारों को बड़ा तोहफ़ा दिया है। मुख्यमंत्री ने 21,115 मिड-डे मील वर्कर्स के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ौतरी कर इसे 5,000 रुपये, 877 एसएमसी C & V कर्मचारियों का मानदेय 15,509 से बढ़ाकर 16,009 रुपये, 833 एसएमसी लेक्चरार एवं डीपीई का मानदेय 19,378 रुपये, 491 एसएमसी टीजीटी का मानदेय 19,378 रुपये, 62 एसएमसी जेबीटी का मानदेय 13,762 रुपये, और 31 वाटर कैरियर का मानदेय 5,500 रुपये किया है।

इसके अलावा, दिहाड़ीदारों और पार्ट टाइम वर्कर्स की दिहाड़ी 25 रुपये बढ़ाकर 425 रुपये, सिलाई अध्यापिकाओं का मानदेय 500 रुपये, 1,399 पंचायत चौकीदारों का मानदेय 8,500 रुपये, 970 राजस्व चौकीदारों का मानदेय 6,300 रुपये, और 3,304 लंबरदारों का मानदेय 4,500 रुपये किया गया।

राज्य सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकाय के प्रतिनिधियों के मानदेय में भी वृद्धि की है। जिला परिषद अध्यक्ष का मानदेय 1,000 रुपये बढ़ाकर 25,000 रुपये, उपाध्यक्ष 19,000 रुपये, जिला परिषद सदस्य 8,300 रुपये, पंचायत समिति अध्यक्ष 12,000 रुपये, उपाध्यक्ष 9,000 रुपये, सदस्य 7,500 रुपये, ग्राम पंचायत प्रधान 7,500 रुपये, उप प्रधान 5,100 रुपये, और ग्राम पंचायत सदस्य 2,100 रुपये किया गया।

नगर निगम और नगर परिषद के प्रतिनिधियों के मानदेय में भी वृद्धि की गई। मेयर का मानदेय 25,000 रुपये, डिप्टी मेयर 19,000 रुपये, पार्षद 9,400 रुपये, नगर परिषद अध्यक्ष 10,800 रुपये, उपाध्यक्ष 8,900 रुपये, पार्षद 4,500 रुपये, नगर पंचायत प्रधान 9,000 रुपये, उप-प्रधान 7,000 रुपये, और सदस्य 4,500 रुपये किया गया।

साथ ही, स्पेशल पुलिस ऑफिसर का मानदेय 300 रुपये, आउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय 12,750 रुपये, और आईटी अध्यापकों के मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि की गई है।

इस निर्णय के तहत कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और दिहाड़ीदारों को दीवाली से पहले आर्थिक राहत दी गई है, जो उनके जीवन स्तर में सुधार और मनोबल बढ़ाने में सहायक होगी।

Scroll to Top