हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य समापन, शिमला और कांगड़ा के खिलाड़ियों ने जीते खिताब
शिमला/21/09/2025
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में किया गया, और प्रतियोगिता के अंतिम दिन शानदार मुकाबलों के बीच विजेताओं का चयन हुआ।
ब्वॉयज अंडर 17 वर्ग के फाइनल में शिमला के युग ठाकुर ने शिमला के तनय रावत को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस वर्ग में तीसरे स्थान पर कांगड़ा के राघव सूद और कांगड़ा के अथर्व वर्मा रहे।
गल्र्ज अंडर 17 वर्ग के फाइनल में कांगड़ा की रुद्रांशी ने शिमला की आरारत्रिका को हराकर खिताब जीता। तीसरे स्थान पर शिमला की गीतांजलि और आध्या द्विवेदी रही।
ब्वॉयज अंडर 15 वर्ग के फाइनल में शिमला के अद्वय ब्राम्टा ने शिमला के आयान तोमर को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
ब्वॉयज अंडर 19 वर्ग के फाइनल में कांगड़ा के नमन भट्टनागर ने चंबा के श्रेयांश को हराकर खिताब जीता। इस वर्ग में तीसरे स्थान पर कांगड़ा के अथर्व और चंबा के स्वजय रहे।
गल्र्ज अंडर 19 वर्ग के फाइनल में कांगड़ा की रुद्रांशी ने शिमला की आरारत्रिका को हराकर खिताब जीता। इस वर्ग में तीसरे स्थान पर मंडी की एंजिलियाना और शिमला की दिशिता नारंग रही। वहीं, ब्वॉयज अंडर 19 में तीसरे स्थान पर शिमला के युग ठाकुर और कांगड़ा के अथर्व शर्मा रहे।
पुरुष वर्ग में कांगड़ा के नमन भट्टनागर ने फाइनल में ए.जी.एच.पी. के अभिषेक जग्गी को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस वर्ग में तीसरे स्थान पर शिमला के युग ठाकुर और चंबा के स्वजय गोस्वामी रहे।
महिला वर्ग में शिमला की दिशिता नारंग ने कांगड़ा की रुद्रांशी को हराकर खिताब पर कब्जा किया। तीसरे स्थान पर कांगड़ा की भाग्य गुलेरिया और शिमला की उर्वशी शर्मा रही।
हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस संघ के प्रैस सचिव सुदीप महाजन ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन समारोह मुख्य अतिथि टेबल टेनिस फैडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व वरिष्ठ संयुक्त सचिव यशपाल राणा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस संघ के सचिव आधिश राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमनाथ प्रामनिक, जिला शिमला टेबल टेनिस संघ के सचिव अभय लखनपाल, अलकेश सैनी और जसवंत गांगटा भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता ने हिमाचल प्रदेश के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा और खेल कौशल को उजागर किया। विजेता खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और समर्पण के दम पर खिताब हासिल किए, जबकि दर्शकों और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक मुकाबलों का आनंद लिया।