NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

लाहुल की बेटी इरीना ठाकुर बनीं ऑस्ट्रेलिया में भारत की डिप्टी हाई कमिश्नर

irana

लाहुल-स्पीति की बेटी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। लाहुल के शंशा गांव की रहने वाली भारतीय विदेश सेवा (IFS) की अधिकारी इरीना ठाकुर को भारत सरकार ने ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा स्थित भारतीय उच्चायोग में डिप्टी हाई कमिश्नर नियुक्त किया है।

इरीना ठाकुर का चयन वर्ष 2012 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा के माध्यम से भारतीय विदेश सेवा में हुआ था। इसके बाद से वह विदेश मंत्रालय के कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

सीमांत क्षेत्र के छोटे से गांव से निकलकर विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके संघर्ष और मेहनत का प्रतीक है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Scroll to Top