NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

नमो मैराथन: रिज से चौड़ा मैदान तक दौड़, पीएम मोदी युवाओं को देंगे वर्चुअल संदेश

शिमला/20/09/2025

BUDHA BHAI

शिमला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 21 सितंबर 2025 को सेवा पखवाड़े के अंतर्गत शिमला में नमो मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह दौड़ रिज मैदान से शुरू होकर चौड़ा मैदान पर समाप्त होगी।

भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और गायक मोहित चौहान हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत करेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से भाग लेने वाले युवाओं को टी-शर्ट वितरण भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रातः 7:00 बजे वर्चुअल माध्यम से युवाओं को संदेश देंगे और उनमें जोश व उत्साह बढ़ाएंगे। इसके बाद 7:30 बजे मैराथन का शुभारंभ होगा।

मैथन लगभग 3 किलोमीटर लंबी होगी और विजेताओं को चौड़ा मैदान में सम्मानित किया जाएगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने बताया कि यह मैराथन नशा मुक्त भारत और आत्मनिर्भर भारत की थीम पर आयोजित की जा रही है।

कटवाल ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हम सबका योगदान आवश्यक है। आज भारत फाइटर जेट्स, कॉम्बैट प्लेन्स और ब्रह्मोस जैसी मिसाइल प्रणाली पूरी तरह स्वदेशी दृष्टिकोण से विकसित कर रहा है, जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है।”

Scroll to Top